बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
27-Aug-2021 08:03 AM
PATNA : पटना एयरपोर्ट से जल्द ही विदेश के लिए सीधी उड़ान पर फैसला हो सकता है। पटना और गया समेत देश के अलग-अलग राज्यों से विदेश के लिए डायरेक्ट फ्लाइट किए जाने की योजना पर अब तेजी के साथ काम आगे बढ़ रहा है। अगर इस पर जल्द फैसला हुआ तो दुबई और काठमांडू के लिए पटना से डायरेक्ट फ्लाइट मिल पाएगी। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बाबत पत्र लिखा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले में नीतीश कुमार से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो पत्र लिखा है उसमें राज्यों में विमानन के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ अन्य सुविधाओं को व्यवहारिक बनाने का आग्रह किया गया है। जमीन आवंटन से लेकर अन्य तरह के मामलों में तेजी लाने का आग्रह भी केंद्रीय मंत्री ने किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में सिंधिया ने कहा है कि पटना हवाई अड्डे पर रनवे विस्तार समानांतर टैक्सी पथ समेत अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 49.5 एकड़, पूर्णिया हवाई अड्डे पर नागरिक सेवा के विकास के लिए 50 एकड़, रक्सौल में हवाई अड्डा डिवेलप किया जाना है इसके लिए 121 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इतना ही नहीं मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे के संचालन के लिए 475 एकड़ और दरभंगा में 78 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बिहार को अंतरराष्ट्रीय संपर्क की संभावनाओं के मुताबिक सहयोग करना चाहिए।
इस पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पटना-काठमांडू और पटना-दुबई के साथ-साथ गया से गया-बैंकॉक, गया-काठमांडू, गया-यांगून के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने के लिए 100 फीसदी वीजीएफ समर्थन के प्रावधान पर विचार किया जाए। राज्य सरकार की सहमति के बाद एयर लाइनों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पत्र नहीं मिलने की बात कही है।