Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
03-Aug-2024 11:19 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार में मुख्यमंत्री कार्यालय को अलकायदा ने उड़ाने की धमकी दी है। अलकायदा के नाम के ग्रुप से आया सीएमओ कार्यालय को आया मेल
एटीएस ने मामले की जांच की उसके बाद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में सचिवालय थाना में दो अगस्त को सचिवालय थाना के थानेदार संजीव कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस की माने तो सीएमओ के सरकारी मेल आईडी पर 16 जुलाई को ही मेल आया था कि सीएमओ को बम से उड़ा दिया जाएगा। बिहार की स्पेशल पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें।
मेल अलकायदा ग्रुप के नाम से भेजा गया था। बदमाशों ने achw700@gmail.com आईडी से मेल भेजा था। पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में पता लगा रही है। अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सचिवालय थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
