ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप Bihar Crime News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप Bihar Assembly : तो क्या फिर रद्द होगी सुनील सिंह की सदस्यता ? सदन में हुई गाली-गलौज की घटना पर बोले मंत्री अशोक चौधरी - सभापति जल्द लेंगे एक्शन बिहार का गालीबाज दारोगा: युवक को गाली देते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश Bihar Assembly : ‘नीतीश कुमार कमजोर नेतृत्व दिख रहा है ...', बोले तेजस्वी यादव .... CM को डिमेंशिया नहीं हुआ है तो क्यों विदेश में करवाते हैं इलाज Success Story: पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर पर, बेटे ने रियल्स के दम पर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; जानिए पूरी कहानी और कैसे बदली किस्मत BIHAR NEWS : मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में भिडंत, गाली -गलौज तक पहुंच गई बात, सभापति ने विपक्ष को किया मार्शल आउट Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल बिहार विधान परिषद में दिखा अनोखा नजारा, समय होने के बाद अपनी सीट पर बैठे रहे विपक्षी सदस्य; लेकिन नहीं बजी बेल; जानिए वजह

पटना : संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

पटना : संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

20-Jul-2022 07:45 AM

PATNA : राजधानी पटना के बिस्कोमान कॉलोनी में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जबकि एक युवक का इलाज निजी अस्पताल की आइसीयू में चल रहा है. अस्पताल में भर्ती युवक की स्थिति गंभीर है. वहीं, चौथा युवक उल्टियां करने के बाद घर चला गया है. सभी मृतक आपस में दोस्त थे. परिजन ने शराब पीने के बाद मौत की आशंका जताई है. 


जानकारी के मुताबिक, बिस्कोमान कॉलोनी में चार दोस्त मंगलवार दोपहर को कुम्हरार से लौटे थे. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उनमें से विवेक (26) घर आकर सो गया और उसके बाद उठा ही नहीं. वहीं, उसके तीनों दोस्तों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां एक और युवकों ने दम तोड़ दिया. वहीं, बिस्कोमान कॉलोनी निवासी भोलू की हालत गंभीर बनी हुई है.


घटना के बारे में आलमगंज थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कि संदलपुर के रहने वाले सूरज, अखिलेश, अभिषेक उर्फ भोलू और एक अन्य युवक बिस्कोमान कालोनी में सुनसान जगह पर शराब पी रहे थे. एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई. सभी युवक उल्टियां करने लगे. उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए. इस बीच एक युवक जैसे-तैसे गली के रास्ते बढ़ने लगा. वहीं, तीन युवक उसी जगह गिर गए.


स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती 5 कराया गया, जहां डाक्टरों ने सूरज उर्फ विवेक और अखिलेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं, अभिषेक उर्फ गोलू की हालत गंभीर बनी है. एक अन्य युवक के नाम और पते का सत्यापन नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.