ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना समेत गंगा से सटे कई जिले बाढ़ से प्रभावित, हाथीदह में टूटा...

पटना समेत गंगा से सटे कई जिले बाढ़ से प्रभावित, हाथीदह में टूटा रिकॉर्ड... राजधानी पर भी खतरा

13-Aug-2021 07:14 AM

PATNA : बिहार में गंगा नदी लगातार उफान पर हैं और गंगा के तटीय जिलों में बाढ़ का असर अब ज्यादा दिखने लगा है. पटना समेत बक्सर, भोजपुर, भागलपुर जैसे जिलों में गंगा के उफान पर रहने के कारण लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है. इन जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. गंगा नदी में बीती रात हाथीदह ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर यहां गंगा का जलस्तर जा पहुंचा है. हाथीदह में गंगा का जलस्तर 43.18 मीटर है, जो साल 2016 के 43.17 मीटर के रिकॉर्ड से ऊपर है. अगले 24 से 48 घंटे में यहां गंगा का जलस्तर 43.47 मीटर तक जा सकता है.


राजधानी पटना पर भी बाढ़ का खतरा अब पहले से ज्यादा गहरा गया है. देर रात दीघा नहर से 500 मीटर पश्चिम दानापुर के रामजी चक में गंगा बांध में रिसाव से हड़कंप की स्थिति मच गई. पटना के डीएम समेत जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों ने देर रात तक के बाद में रिसाव बंद करने के लिए अभियान जारी रखा. हालांकि जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है. अगर इस बांध में दरार और बढ़ जाती तो पटना के कई इलाकों में पानी प्रवेश कर जाता.



पटना के दीघा घाट में गंगा का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है. यहां गंगा का जलस्तर गुरुवार को 51.61 मीटर रिकॉर्ड किया गया. अगले 24 से 48 घंटे में यह गंगा का जलस्तर 51.86 मीटर पहुंचने की उम्मीद है. वहीं गांधी घाट में गंगा का जलस्तर 50.18 मीटर रहा यहां भी जलस्तर बढ़कर 50.44 मीटर जा सकता है.


गंगा के उफान पर रहने के कारण बक्सर में या खतरे के निशान से 74 सेंटीमीटर ऊपर जा पहुंची है. भागलपुर में भी पुराना रिकॉर्ड टूटने वाला है. भागलपुर में गंगा अगले 48 से 72 घंटे में अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है. इसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. उधर पटना समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. पटना में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. ऐसे में जल स्तर और बढ़ने की संभावना है.