ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश, मौसम बदला.. प्रचंड गर्मी से मिली राहत

पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश, मौसम बदला.. प्रचंड गर्मी से मिली राहत

09-Jun-2021 08:14 AM

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में बीती रात से हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है. पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा था. झुलसा देने वाली गर्मी से लोग जून के पहले हफ्ते में परेशान दिखे लेकिन अब अचानक से हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. बता दें कि बिहार में मानसून की एंट्री में अभी थोड़ा वक्त है लेकिन उसके पहले हुई यह बारिश लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर देगी.


राजधानी पटना के अलावे भोजपुर, अरवल, रोहतास और वैशाली के कुछ इलाकों में सुबह 4 बजे के बाद बारिश हुई है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं और कई जगहों पर वज्रपात से की भी खबर है. इसके अलावे गया, जहानाबाद, सारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के साथ-साथ समस्तीपुर, दरभंगा, नालंदा, नवादा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है.


मौसम विभाग में बीती रात कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया. रात 12 बजे के बाद अचानक बिहार के कई जिलों में मौसम बदलने लगा था और इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ. आपको बता दें कि बिहार के ज्यादातर जिलों में पिछले हफ्ते भर से मौसम का मिजाज बेहद कड़ा देखने को मिला है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा है. मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि मानसून बिहार में समय से पहुंच जाएगा और इस बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.