ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी...

पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

09-Jul-2021 08:37 AM

PATNA : बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर 24 से 48 घंटे में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान पटना, गया, नालंदा, भागलपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. शुक्रवार को सुबह से ही पटना समेत लगभग 19 जिलों में बारिश का माहौल बना हुआ है. आसमान में बादल की वजह से हवाएं थोड़ी ठंड हैं और तापमान भी काफी राहत देने वाला है. 


मौसम विभाग के अनुसार मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है. समुद्र तल से 0.9 किमी पर एक ट्रफ रेखा पंजाब से हरियाणा दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण झारखंड, बंगाल होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण 0.9 किलो मीटर से 1.5 किमी उपर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश पर फैला हुआ है. इससे मौसम में बदलाव हो रहा है. बारिश का पूरा माहौल तैयार हो गया है. इसके अलावा 24 घंटे से अधिक आद्रता नमी से उमस भरी गर्मी हो रही है. संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को भी अधिकतर स्थानों पर यही हाल होगा. इस तरह का मौसम बारिश के लिए पूरी तरह से अनुकूल हो जाता है. 



मौसम विभाग के मुताबिक जो सिस्टम एक्टिव हो रहा है इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में पश्चिमी एवं मध्य बिहार के कई स्थानों पर एवं पूर्वी व उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. इसके साथ पश्चिमी बिहार के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उत्तरी हिस्से में मानसून सक्रिय है. बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल, बगाल की खाड़ी तक ट्रफ रेखा के एक्टिव होने से मौसम का सिस्टम बना है.