ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / पटना समेत इन ज़िलों में आज से शुरू होगा बालू खनन, ड्रोन से...

पटना समेत इन ज़िलों में आज से शुरू होगा बालू खनन, ड्रोन से होगी निगरानी; वाहनों में लगेंगे GPS

15-Oct-2023 07:03 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना समेत राज्य के दस जिलों में रविवार से बालू खनन शुरू हो जाएगा। इस बार नए बंदोबस्तधारियों के माध्यम से नई नीति के तहत नदी घाटों के छोटे-छोटे कलस्टर बनाकर नीलामी की गई है। वहीं, इस दफे बालू खनन नियम के अनुसार हो रहा है या नहीं,इसकी कड़ी निगरानी भी की जाएगी। बालू घाटों पर खनन की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।


वहीं, इस बार राज्य सरकार के तरफ से बालू ढोने वाली गाड़ियों का निबंधन करवाकर उसमें जीपीएस लगाने, बालू के वजन के लिए घाटों पर धर्मकांटा लगाने, चेक पोस्ट बनाने, चालान काउंटर और चेकपोस्ट पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया है।


मालुम हो कि खान एवं भूतत्व विभाग के अनुसार, पटना, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, लखीसराय, भोजपुर, अरवल, गया, नवादा और बांका जिलों में बालू खनन की अनुमति दी गई है। 


उधर, बालू खनन शुरू होने को लेकर राज्य सरकार के मंत्री डॉ. रामानंद यादव ने कहा कि - बालू का अवैध खनन, बिक्री और ढुलाई रोकने के लिए गाड़ियों में जीपीसी लगाने, घाटों पर ड्रोन से निगरानी करने, धर्मकांटा लगाने और चेकपोस्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसका पालन हो रहा है या नहीं, इसका निरीक्षण होगा और लगातार समीक्षा होगी। पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।