ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 5 IPS किये गए इधर से उधर,...

पटना पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 5 IPS किये गए इधर से उधर, दो नए SP की तैनाती

14-Jul-2021 06:03 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. सरकार ने पटना जिले में दो-दो नए एसपी की तैनाती की है. इसके अलावा औरंगाबाद, भोजपुर और भागलपुर में भी नए पुलिस कप्तान को पदस्थापित किया गया है. गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है.


गृह विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बाढ़ के डीएसपी अम्बरीष राहुल को पटना का नया सिटी एसपी बनाया गया है. दानापुर के डीएसपी विनीत कुमार को पटना ग्रामीण का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है. पटना में लॉ एंड आर्डर के एएसपी स्वर्ण प्रभात को भागलपुर जिले का नया सिटी एसपी बनाया गया है.


इन अफसरों के अलावा पटना जिले के सिटी एसपी विनय तिवारी को भोजपुर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है. विनय को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट का भी एडिशनल चार्ज दिया गया है. पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद जिले का नया एसपी बनाया गया है. भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के पुलिस कप्तान सुधीर कुमार पोरिका को संटिंग में डाल दिया गया है.


यहां देखिये पूरी लिस्ट -

news image


news image