शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
19-Sep-2023 03:33 PM
By First Bihar
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस कस्टडी में हत्या के मुख्य अभियुक्त की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आशुतोष हत्याकांड के मुख्य आरोपी की मंगलवार की सुबह रामकृष्णा नगर पुलिस की कस्टडी में मौत के बाद पटना पूर्वी के सिटी एसपी संदीप कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि बीते पांच सिंतबर को पटना के सोरंगपुर में आशुतोष नामक शख्स की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने सोरंगपुर निवासी 28 वर्षीय नीरज कुमार को गिरफ्तार किया था। रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस नीरज को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले गई थी। हाजत में बंद नीरज की तबीयत अचानकर बिगड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह पीएमसीएच में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। कस्टडी में नीरज की मौत के बाद उसके परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस का कहना है कि हत्या का मुख्य अभियुक्त नीरज कैंसर का मरीज था और उसी के कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों के आरोप के देखते हुए पटना पूर्वी के सिटी एसपी संदीप कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।