हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Nov-2019 06:59 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना पुलिस को लेकर जहां विभाग की ओर से 13 थानाध्यक्षों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है. बेहतर काम के लिए सभी थानाध्यक्षों को नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित होने वाले थानाध्यक्षों ने अपने थाने में मामलों का निबटारा कर लक्ष्य किया है.
विभाग की ओर से जारी पत्र में वरीय अधिकारी ने कहा कि इन थानाध्यक्षों की पकड़ क्षेत्र में अच्छी है. इन इलाकों में क्राइम कंट्रोल में है. बहुत कम मामले ही इन थानों में लंबित हैं. यह एक अच्छे थानेदार का कर्तव्य होता है कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है. उसका पालन सही तरीके से किया जाये. सराहनीय और प्रशंसनीय कार्यों के लिए थानाध्यक्ष को पुरस्कृत किया जाएगा.
सम्मानित होने वालों थानाध्यक्षों में पत्रकारनगर, सुल्तानगंज, बहादुरपुर, जक्कनपुर, कोतवाली, बिहटा, दानापुर, नौबतपुर, फतुहां, बाढ़, बख्तियारपुर और मोकामा के साथ-साथ बिहटा अंचल निरीक्षक को भी एक-एक हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. पुलिस महानिरीक्षक की ओर से पटना एसएसपी को यह लेटर जारी किया गया है.