ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

पटना पुलिस का खेल: महिला से छेड़खानी केस में IO ने हटाया सबूत, बदला गवाहों का बयान, आरोपी को मिल गई जमानत

पटना पुलिस का खेल: महिला से छेड़खानी केस में IO ने हटाया सबूत, बदला गवाहों का बयान, आरोपी को मिल गई जमानत

19-Nov-2019 08:19 AM

PATNA : अपने करतूतों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले पटना पुलिस का एक और खेल सामने आया है. पटना पुलिस ने महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने के केस में ऐसी लीपापोती कि आरोपी को जमानत मिल गई. केस डायरी में पर्याप्त सबूत नहीं होने के कारण आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई है. 

पाटलिपुत्र थाने में दर्ज (कांड संख्या-40519) के आईओ दिनेश कुमार पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा है. आईओ ने आरोपी को बचाने के लिए साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की है.

इस मामले में दो गवाहों का बयान डायरी में दर्ज हैं, पर दोनों गवाहों का कहना है कि पुलिस ने उनके बयान को बदल दिया गया है. वहीं छेड़खानी और मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी पर पुलिस ने फुटेज को बतौर साक्ष्य कोर्ट में जमा ही नहीं किया. इसके साथ ही पीड़ित महिला का फटा कपड़ा को भी साक्ष्य के रुप में डायरी में नहीं लिखा है. इसका नतीजा यह हुआ कि आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई. इस बाबत थानेदार का कहना है कि जमानत देना कोर्ट का काम है, आईओ ने गड़बड़ी की है इसकी जानकारी मुझे नहीं है. 


घटना 9 सितंबर की है, महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोप उसी अपार्टमेंट में रहने वाले पिता-पुत्र सहित अन्य पर लगा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी मौके पर पहुंचे थे और सुपरविजन में केस को सही पाया था. जिसके बाद 13 अक्टूबर को सिटी एसपी मध्य खुद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंचे थे.