बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं
10-Aug-2020 07:56 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. पटना पुलिस जल्द ही जिले के कुख्यात अपराधियों पर सीसीए लगाने की तैयारी में है. इसके साथ ही कई अपराधियों को जिला बदर भी किया जाएगा.
पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सभी थानों को अपने-अपने इलाकों से फरारियों की लिस्ट बनाने और उन पर नकेल कसने का आदेश दिया है. उन्होंने सभी थानेदारों को आदेश वे अपने इलाकों के फरारियों की लिस्ट बनाएं और हर दिन उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
इसके साथ ही ऐसे अपराधी जिन पर पिछले चुनाव या पर्व -त्योहारों में शांति भंग करने के आरोप में एफआईआर हुई हो उन्हें बुलाकर बांड भरवाया जाए और हिदायत दे कर छोड़ा जाए. उन्होंने सभी थानेदारों से अपराधियों की लिस्ट मांगी है जिन पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जाए. रविवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी ने सभी थानेदारों को मतदान केंद्रों की स्थिति और सुविधाओं की जानकारी जुटाने का भी निर्देश दिया है. हर इलाके के थानेदार अपने इलाके में प्रतिदिन बूथों का भ्रमण करेंगे और डीएसपी को रिपोर्ट करेंगे.