ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन

पटना पार्किंग विवाद: पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार, 50 राउंड फायरिंग में 2 की हुई थी मौत

पटना पार्किंग विवाद: पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार, 50 राउंड फायरिंग में 2 की हुई थी मौत

20-Feb-2023 08:57 AM

By First Bihar

PATNA: पूरे सूबे में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने पटना में मौत का तांडव किया. पटना शहर से सटे जेठुली में दिन दहाड़ें ताबडतोड़ 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई. जिसमें दो लोगों की हत्या कर दी गयी. वही तीन लोग घायल हो गए. . घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव कायम है. पुलिस के बड़े अफसर वहां पहुंच कर कैंप कर रहे हैं. पुलिस ने 8 लोगों को ग्रिफ्तार किया है.


बता दे पुलिस ने मुखिया पति बच्चा राय उर्फ सतीश राय, 43 वर्षीय सतीश कुमार, 42 वर्षीय बलदेव सिंह, 25 वर्षीय विजय कुमार, 29 वर्षीय राहुल कुमार, 42 वर्षीय सुनील कुमार, 28 वर्षीय आर्यण कुमार और 21 वर्षीय अमन राज को गिरफ्तार किया गया. मालूम हो कि फतुहा के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में गाड़ी लगाने के मामूली विवाद में जमकर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी. वही गोलीबारी और मौत की घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपित के घर और मैरिज हॉल में आग लगा दी. आग से घर में रखी दो गाड़ियां खाक हो गयीं. 


गोलीबारी और मौत के इस तांडव के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आयी. ऐसे में लोगों के एक गुट ने गांव में उत्पात मचाना शुरू कर दिया. जेठूली में एक घर,एक कम्युनिटी हॉल के साथ साथ गाडियों में आग लगा दिया. घंटों मौत का ये खेल चलता रहा तब जाकर पुलिस वहां पहुंची. अब जाकर वहां बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. नदी थाना के थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.