ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Patna News: BPSC अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने वाले DM की बर्खास्तगी की मांग,...

Patna News: BPSC अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने वाले DM की बर्खास्तगी की मांग, पटना में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

14-Dec-2024 07:45 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र में 13 दिसंबर को BPSC की PT परीक्षा आयोजित की गयी थी। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर बीपीएसपी अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र वायरल और लीक होने की बात कह जमकर हंगामा मचाया। इसी दौरान पटना के डीएम चंद्रशेखर ने प्रदर्शन कर रहे एक अभ्यर्थी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। तभी किसी ने यह तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसे देखकर लोग हैरान रह गये। बीपीएससी अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने वाले पटना डीएम के खिलाफ आज पटना में विरोध मार्च निकाला गया। 


युवा कांग्रेस ने आयकर गोलंबर के पास पटना डीएम चंद्रशेकर का पुतला फूंका और नीतीश सरकार को खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस ने सरकार से थप्पड़ मारने वाले डीएम को पद से बर्खास्त करने की मांग की। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का कहना था कि बिहार में आए दिन किसी ना किसी परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। इससे छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। छात्रों को पेपर लीक से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार को ठोस कानून बनाना चाहिए। पेपर लीक मामले में जो भी संलिप्त हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 


वही युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुमार रोहित ने कहा कि 13 दिसंबर को पटना डीएम ने बीपीएससी अभ्यर्थी को थप्पड़ जड़ा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह घटना बेहद निंदनीय हैं। ऐसे डीएम को सरकार तुरंत बर्खास्त करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐसी क्या मजबूरी है कि घटना को 30 घंटे बाद भी पटना डीएम पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। युवा कांग्रेस के नेताओं ने सरकार से पटना डीएम की बर्खास्तगी की मांग की।