बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Jan-2020 07:56 AM
PATNA : एनसीआरबी यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़ों में हड़कंप मचा रखा है। एनसीआरबी के नए आंकड़ों के मुताबिक एटीएम फ्रॉड के मामले में पटना देश के बड़े शहरों के अंदर टॉप पर काबिज है। बिहार की राजधानी पटना में एटीएम फ्रॉड के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। साइबर क्राइम के मामले में बिहार राज्यों की सूची में 13वें नंबर पर है।
एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि देश के 19 बड़े शहरों की सूची में एटीएम फ्रॉड के मामले में पटना टॉप पर है। साल 2018 में एटीएम फ्रॉड के मामलों की बात करें तो बिहार में 333, महाराष्ट्र में 304 और उड़ीसा में 299 मामले सामने आए। जिनमें सबसे ज्यादा पटना के अंदर 115 एटीएम फ्रॉड के मामले दर्ज हुए। इस मामले में दूसरे नंबर पर मुंबई है जहां 99 मामले दर्ज किए गए।
साइबर क्राइम के मामले में बिहार 13वें नंबर पर है बिहार के 38 जिलों में साइबर क्राइम रोकने के लिए 76 यूनिट की स्थापना की गई है। राजधानी पटना में अकेले चार यूनिट है। इसके बावजूद साइबर क्राइम और एटीएम फ्रॉड जैसे मामलों में कमी नहीं आई है। बिहार पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती एटीएम फ्रॉड के मामलों का निष्पादन नहीं कर पाने की है।