BIHAR EDUCATION NEWS : बिहार में स्कूलों में जल्द इस पोस्ट पर आने वाली है बहाली, मंत्री ने दिया अपडेट; जानिए क्या होगी आहर्ता BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा Fake Currency Case : 'लादेन' हुआ अरेस्ट, जाली नोट गिरोह का खुलासा; खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन शुरू, कई विभागों पर सवाल-जवाब और 2026-27 बजट पर चर्चा Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान
27-Jun-2022 07:15 AM
PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण का फैलाव पुराने दौर की याद दिलाने लगा है। पटना के 3 दर्जन से ज्यादा इलाकों में संक्रमण फैल चुका है और जून के पहले हफ्ते से लगातार राजधानी में नए संक्रमित मिल रहे हैं। पहले संक्रमित अस्पताल तक नहीं पहुंच रहे थे, लेकिन अब पिछले 3 दिनों में पटना के अलग-अलग अस्पतालों में 9 संक्रमित एडमिट किए गए हैं। रविवार को बिहार में 142 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। पटना में 70 मरीज मिले हैं।
अन्य जिलों की बात करे तो औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, बक्सर, कैमूर, मुंगेर, नवादा, समस्तीपुर में 1-1, अरवल, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, किशनगंज, लखीसराय, सारण, सीवान व सुपौल में 2-2 नए संक्रमित मिले। वहीं, भागलपुर में 10, गया में 5, मधुबनी में 5, मुजफ्फरपुर में 9, रोहतास में 6, सहरसा में 5, सीतामढ़ी में 8, वैशाली में 4 और पश्चिमी चंपारण में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। बिहार में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 31 हजार 812 सैंपल की कोरोना जांच की गई। कोरोना संक्रमण की दर 0.10 फीसदी दर्ज की गयी। एक दिन पहले यानी शनिवार को बिहार में 1 लाख 29 हजार 174 सैंपल की जांच में 155 नए संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 0.12 फीसदी थी।
आंकड़ों के लिहाज से देखें तो 1 जून को बिहार में केवल 5 मरीजों की पहचान हुई थी, जो 11 जून को बढ़कर 30 पर जा पहुंची। 22 जून को बिहार में 83 नए संक्रमित मिले, 24 जून को 85 और 25 जून को 61 मरीजों की पहचान हुई, लेकिन अब रविवार को यह आंकड़ा अचानक से उछलकर 142 तक के जा पहुंचा है। बिहार में फिलहाल कोरोना के 693 एक्टिव केस है जबकि राजधानी पटना की बात करें तो यहां 391 एक्टिव केस हैं।