Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत
15-Jan-2021 03:36 PM
PATNA: बिहार में अपराध चरम पर है. अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक का अपहरण कर लिया. युवकों के परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी. यह घटना रुपसपुर थाना क्षेत्र का है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो गाड़ी पर सवार कई अपराधी साईं रेसिडेंसी अपार्टमेंट से हथियार के बल पर अभिषेक नाम के युवक को अगवा कर लिया. जब युवक के परिजन विरोध करने लगे तो अपराधियों ने गोली मारने की धमकी दी और युवक को लेकर फरार हो गए. धमकी दी की अगर पुलिस से शिकायत की गई तो अंजाम बुरा होगा. जिसके बाद अपराधियों ने परिजनों को कॉल कर फिरौती मांगी.
दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
परेशान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी. जिसके बाद पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपहृत युवक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. कुछ देर पहले ही अपराधियों ने पटना सिटी में युवक को गोली मार दिया. युवक को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कुछ दिन पहले ही अपराधियों ने इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की पटना में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना में भी पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पायी है. बिहार के कई जिलों में रोज दर्जनों अपराधिक घटनाएं हो रही है.