ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना में वैक्सीन खत्म, आज किसी भी केंद्र पर नहीं होगा टीकाकरण

पटना में वैक्सीन खत्म, आज किसी भी केंद्र पर नहीं होगा टीकाकरण

16-May-2021 07:47 AM

PATNA : बिहार एक तरफ जहां कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी जोरों शोरों से चल रहा है. इसी बीच पटना जिले में टीका खत्म हो गया है इस कारण रविवार को यानी कि आज जिले में टीकाकरण बंद रहेगा. किसी भी उम्र वाले लोगों को किसी भी केंद्र पर टीका नहीं लगाया जाएगा. हालांकि कोई पदाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है कि टीका खत्म हो गया है. 


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, दूसरे जिले से रविवार को टीका मंगाकर पटना जिला को दिया जाएगा. इसके बाद सोमवार को टीकाकरण का कार्य शुरू होगा. रविवार को शहरी क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र को नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सेनेटाइज कराएंगे. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी टीकाकरण केंद्र का सेनेटाइजेशन करेंगे. 


आपको बता दें कि शनिवार को जिले में 19 हजार 597 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. वहीं, 18+ के अभी तक 12हजार 760 लोगों को टीका लगाया जा चुका है. लक्ष्य 14हजार 479 का रखा था. वहीं, अभी तक 8 लाख 51 हजार 841 लोगों को जिले में टीका लगाया जा चुका है.