ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

राजधानी में ठंड ने तोड़ा 58 साल का रिकॉर्ड, पटना में हो सकती है बारिश

राजधानी में ठंड ने तोड़ा 58 साल का रिकॉर्ड, पटना में हो सकती है बारिश

29-Dec-2019 07:30 AM

PATNA : बर्फीली हवाओं से बिहार, झारखंड और पूरे उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड गिर रही है. दिन-रात तापमान में गिरावट हो रही है. ठंड ने पटना में पिछले 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ठंड के कारण यूपी, बिहार और झारखंड में अबतक कई लोगों की मौत हो गई है. वहीं, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. नए साल की शुरुआत के साथ ही राजधानी पटना समेत पश्चिमी बिहार के हिस्सों में एक जनवरी की रात और दो जनवरी की सुबह हल्की बारिश हो सकती है.


राजधानी दिल्ली में भी मौसम लगातार बदल रहा है. ठंड ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर, उत्तर बिहार में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. बेतिया, समस्तीपुर, दरभंगा, मोतिहारी, मधुबनी में आधा दर्जन लोगों की मौत की जानकारी है. हालांकि बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने अब तक ठंड से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है. 


ठंड के कारण ट्रेनों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गई है. राजधानी समेत दर्जनों गाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही हैं. घने कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट पर विमानों के आवागमन पर भी काफी खासा असर पड़ा है. हिमालय इलाके में हो लगातार रही बर्फबारी और चक्रवाती ठंडी हवाओं के कारण तापमान में अगले 2-3 दिनों तक गिरावट होने की संभावना है. इस बीच नए साल में चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज आदि जिलों में बारिश होने की अधिक संभावना है.