ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन

पटना में तेज बारिश के बाद धड़ाम से गिरा पुल, ट्रक भी पलटा, अफरातफरी का माहौल

पटना में तेज बारिश के बाद धड़ाम से गिरा पुल, ट्रक भी पलटा, अफरातफरी का माहौल

20-May-2021 03:25 PM

By Badal

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां तेज बारिश की वजह से अचानक पुल टूटकर नीचे गिर गया. बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना था और इस पुल पर भारी वाहनों का परिचालन वर्जित था. आज जैसे ही सामान से भरा ट्रक चढ़ा वैसे ही पुल धाराशाई हो गया. पुल टूटने की वजह से ट्रक भी पलटकर नीचे गिर गया. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर दी है. 


बताया जा रहा है कि पुनपुन नदी पर अंग्रेजों के जमाने में बना 136 साल पुराना लोहे का पुल अचानक ध्वस्त हो गया. पुल के ध्वस्त होते ही पुल पर चढ़ा एक लोडेड ट्रक पलट कर नीचे जा गिरा. हालांकि इस घटना में ट्रक के ड्राइवर और खलासी दोनों घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में अस्पताल भेजा गया. वहीं इस घटना के बाद पुल पर से सफ़र करने वाले यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. इस पुल के ध्वस्त होने से फतुहां बाजार से फतुहां नगर परिषद का चार वार्ड में आने जाने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया जिसके कारण अब लोगों को बाजार जाने के लिए चार किलोमीटर का घुमावदार रास्ता तय करना पड़ रहा है.


इस पुल में उद्घाटन का डेट 1884 अंकित है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 25 -30 वर्षों से इस पुल पर बड़ी गाड़ियों का परिचालन बन्द था और पुल पर बड़ी गाड़ियों के लिए बैरिकेडिंग की गई थी लेकिन कुछ महीने पहले स्थानीय लोगों द्वारा बैरिकेडिंग हटा दी गई और बड़ी गाड़ियों का परिचालन शुरू करवा दिया गया था. लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह घटना घटी है.