Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
27-Jul-2024 08:02 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। ऐसे में रंगदारी को लेकर शुक्रवार की देर रात बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थानांतर्गत पिपरा इलाके में अपराधियों ने छड़ और सीमेंट व्यवसायी राजेश कुमार और इलेक्ट्रिक दुकानदार (दो सहोदर भाइयों) गजेंद्र कुमार (28) और शिवम कुमार (23) को गोली मार दी। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी के दो लोग बुरी तरह से घायल है।
दरअसल, रंगदारी के लिए शुक्रवार की देर रात रामकृष्णानगर थानांतर्गत पिपरा इलाके में बदमाशों ने व्यवसायियों को गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों सहोदर भाइयों और राजेश की दुकान पिपरा बाजार में स्थित एक मार्केट के पास है। 10-15 की संख्या में अपराधी हथियार से लैस होकर आये। कुछ अपराधी पैदल और कई बाइक पर सवार थे।
अपराधी सबसे पहले राजेश कुमार के छड़-सीमेंट की दुकान में घुसे। वहां उनसे रंगदारी मांगी। यह देख इलेक्ट्रिक सामान बेचने वाले दोनों सहोदर भाई गजेंद्र और शिवम अपराधियों से भिड़ गये। इस पर अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। राजेश को सीने जबकि गजेंद्र को पीठ और शिवम को जांघ में गोली लगी है। गोलीबारी का पता चलते ही सैकड़ों की संख्या में आसपास के लोग वहां जमा हो गये। तब तक अपराधी भाग चुके थे।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम देर रात तक आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में लगी थी। राजेश लंबे समय से पिपरा इलाके में सीमेंट व छड़ का व्यवसाय कर रहे थे। सुरेश सिंह के बेटे राजेश शेखपुरा में परिवार के साथ रहते थे। जिस वक्त घटना हुई, वे दुकान बंद कर वापस घर लौटने की तैयारी में थे। इस घटना के बाद पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। कैमरे में अपराधियों की तस्वीर मिली तो उनकी पहचान आसानी से हो सकती है।