पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
02-Jan-2020 03:12 PM
By SUMIT KUMAR
PATNA : नए साल के आगमन के साथ ही हर तरफ खुशियों का माहौल है. देश भर में लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं. राजधानी पटना में भी कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जहां यूथ ने जमकर एन्जॉय किया. नए साल के अवसर पर राजद की ओर से भी मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बार बालाएं राजद नेता के सामने अश्लील गानों पर ठुमके लगाती हुई नजर आईं.
राजद के मिलान समारोह में बार बालाओं का डांस
इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. पटना जिले के पाली विधानसभा क्षेत्र के महवलीपुर में आरजेडी की ओर से मिलान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने राजद का सदस्यता ग्रहण किया. दर्जन भर से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भी राजद पार्टी में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. मगही गायक ओमप्रकाश अकेला को भी बुलाया गया था. जिसके गानों पर भी आर्केस्ट्रा गर्ल डांस करती हुई नजर आईं.
कौन है राजद नेता सुनील यादव
पटना के पाली विधानसभा क्षेत्र के महवलीपुर में राजद नेता सुनील यादव की ओर से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बताया जा रहा है कि सुनील यादव हाल ही में जेल से रिहा होकर बाहर आया है. जो इसबार के चुनाव में पाली विधानसभा से राजद प्रत्याशी होने का दावा पेश कर रहा है. सुनील यादव ने बिहार की जनता को नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए कहा कि चिन्ह कोई भी हो इसबार के चुनाव मैदान में मैं रहूंगा. सुनील यादव ने बताया कि 12 साल की उम्र से मैं राजद पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं. इसबार चुनाव में पार्टी टिकट नहीं भी देगी फिर भी जनता के सपोर्ट से मैं किसी भी चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में रहूंगा.