ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

पटना में रिटायर्ड DSP के घर भीषण चोरी, 5 लाख के गहने और हजारों रुपये कैश ले भागे चोर

24-Jan-2021 07:50 PM

By Ranjan Singh

PATNA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. राजधानी पटना में तो चोरों ने ही पुलिस के नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके से आ रही है, जहां अपराधियों रिटायर्ड डीएसपी के घर में एक भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पटना के कंकड़बाग थाना इलाके की है, जहां रोड नंबर 2 स्थित इंदिरानगर में एक रिटायर्ड डीएसपी के घर से तक़रीबन 5 लाख रुपये के गहने और 40 से 50 हजार रुपये कैश की चोरी हुई है. कंकड़बाग के थानाध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार झारखंड को इस बात की जानकारी दी कि रिटायर्ड डीएसपी का घर 18 तारीख से ही बंद था.


कंकड़बाग के थानेदार ने आगे बताया कि रिटायर्ड डीएसपी लगभग एक सप्ताह से उड़ीसा गए थे. वह भुवनेश्वर में अपना इलाज करा रहे थे. इस दौरान चोरों ने घर में किसी व्यक्ति के न होने का फ़ायदा उठाया और इस चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल गए. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड डीएसपी के बेटे सेना में कर्नल हैं. वह देश सेवा में बॉर्डर पर तैनात हैं.