Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
11-Oct-2019 08:22 AM
PATNA : त्योहारों के इस मौसम में राजधानी वासियों को रसोई गैस की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। रिफिल बुक कराने के बावजूद पटना के लोगों को गैस मिलने में 2 हफ्ते तक की देरी हो रही है। पटना के लगभग सभी गैस एजेंसियों में 2 हफ्ते का बैकलॉग पहुंच चुका है।
गैस एजेंसी से जुड़े अधिकारियों की माने तो पटना में गैस आपूर्ति कोइलवर पुल पर जाम की वजह से प्रभावित है। आरा के गीधा प्लांट से रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों को पटना पहुंचने में 36 से 40 घंटे का समय लग रहा है। यह परेशानी सितंबर के पिछले हफ्ते से शुरू हुई है और दुर्गा पूजा के दौरान रसोई गैस की डिमांड बढ़ने के कारण बैकलॉग और बढ़ गया है।
रसोई गैस की किल्लत की वजह से एक तरफ जहां उपभोक्ता परेशान हैं वही गैस एजेंसियों का कहना है कि औसतन उन्हें हर दिन सप्लाई के लिए 500 सिलेंडर की दरकार है जबकि प्लांट से मिलने वाली सप्लाई आधे से भी कम हो गई है आने वाले दिनों में यह किल्लत और बढ़ सकती है।