ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / पटना में रामकथा करने का नहीं मिला परमिशन तो नाराज हो गये रामभद्राचार्य,...

पटना में रामकथा करने का नहीं मिला परमिशन तो नाराज हो गये रामभद्राचार्य, बोले..गांधी मैदान किसी के बाप की नहीं, जब बिहार में कमल खिलेगा तभी आऊंगा

04-Nov-2023 04:41 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रामकथा के लिए जगतगुरु रामभद्रचार्य को परमिशन नहीं मिला। इस बात से नाराज जगतगुरु ने यह प्रतिज्ञा ली है कि जब तक बिहार में कमल नहीं खिलेगा। बिहार में जब तक बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी तब तक वे पटना में रामकथा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी मैदीन किसी के बाप की नहीं है यह भारत का है। 


नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दम है कितना दमन में तेरा देख लिया और देखेंगे। मत दो परमिशन लेकिन इतनी घटिया राजनीति तो हमने कही नहीं देखी। उन्होंने कहा कि बिहार में गुंडाराज चल रहा है लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी और कमल बहुत जल्द खिलेगा। जब कमल खिलेगा तब ही हम पटना के गांधी मैदान में रामकथा करने आएंगे। 


जगतगुरु रामभद्रचार्य ने यह बातें पश्चिम चंपारण के बगहा में कही। उन्होंने कहा कि मेरी कथा एक साल से प्रस्तावित है दो दिसंबर से प्रस्तावित थी आज पटना के कमिश्नर ने कह दिया किया कि जगतगुरु को जो बोलना है बोले हम परमिशन नहीं देंगे। हम बोले की मत तो परमिशन यह तुम्हारे बाप का नहीं गांधी मैदान तो भारत का है। अभी तुम शासन में हो हम सम्मान कर रहे हैं मत परमिशन दो। अब तुमको हटाकर ही हम गांधी मैदान में कथा करने आएंगे। 


जगतगुरु रामभद्रचार्य ने कहा कि नीतीश बाबू मत दो गांधी ग्राउंड में परमिशन मैं भी प्रतीज्ञा करता हूं कि अब तो गांधी मैदान में कथा करने तब ही आऊंगा जब बिहार में कमल खिल जाएगा। दम है कितना दमन में तेरा देख लिया और देखेंगे। मत दो परमिशन इतनी घटिया राजनीत तो हमने कही नहीं देखी। कौन गलती कही जात के आधार पर तुम जनगणना करा रहे हों एक ओर तुम कहते हो कि तुलसीदास ने जाति का अपमान किया और तुम ही जात के आधार पर जनगणना करवा रहे हो ये दोनों बातें कैसे चलेगी। मैं तो खुलकर कर रहा हूं मैं तो जगतगुरु हूं जातिवाद विहिन सनातन वैदिक हिन्दू धर्म का मैं समर्थन हूं जो भी रामकृष्ण को मानता है वो हिन्दू मेरे लिए पूज्य है।