हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Jan-2022 01:33 PM
PATNA : पटना में लालू-राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसरा है तो वहीं दिल्ली में लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर आज लालू परिवार मकर संक्रांति पर्व मना रहा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य और कोविड को ध्यान में रखते हुए इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं हो रहा है.
दिल्ली में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव, राजश्री यादव और तेजप्रताप यादव ही मौजूद हैं. तेजप्रताप यादव मकर संक्रांति मनाने के लिए मीसा भारती के आवास पर पहुंचे हैं. तेजप्रताप यादव ने सभी देश और बिहार वासी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी. बिहार से कुछ राजद समर्थक भी दिल्ली पहुंचे हैं. वह लालू यादव के लिए चूरा, दही और तिलकुट लेकर पहुंचे हैं.
इधर, पटना में सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास पर छठ पूजा की तरह मकर संक्रांति का भोज भी सुर्खियों में रहते आया है. लालू प्रसाद यादव को गरीबों का नेता कहा जाता है और इसलिए मकर संक्रांति के भोज के दिन 10 सर्कुलर स्थित रावड़ी आवास का दरवाजा आम लोगों के लिए खोल दिया जाता था, ताकि अगल बगल से गरीब गुरबा लालू प्रसाद यादव की मकर संक्रांति वाला भोज में शामिल हो पाए.
लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार दिल्ली में मौजूद है. लालू प्रसाद की सेहत खराब चल रही है. आज लालू प्रसाद यादव के आवास के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची. उम्मीद यही थी कि लालू प्रसाद पटना में होंगे और मकर संक्रांति का भोज का आयोजन भी होगा लेकिन लालू प्रसाद का पूरा परिवार दिल्ली में है.
राबड़ी आवास के बाहर जुटी महिलाओं ने कहा कि लालू प्रसाद ने उनकी बहुत मदद की है. जब भी वह पटना में होते थे तो हम महिलाओं के लिए उन्होंने हर संभव मदद की है. मोदी सरकार के राज में महंगाई काफी बढ़ गई है.