ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

BIHAR NEWS : पटना में पूजा का फूल लेकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला, मौके पर हुई मौत

09-Oct-2024 11:33 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां पूजा का फूल लेकर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। 


जानकारी के अनुसार पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूली छात्र को रौंद दिया है। इस सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय छात्र अमन कुमार की मौत हो गई है। यह घटना पटना के दीघा थाना क्षेत्र के बाटागंज की बताई जा रही है। जहां पूजा का फूल लेकर अमन घर लौट रहा था। उसी दौरान वह हादसा का शिकार हो गया। 


बताया जा रहा कि अमन घर जाने वाली गली के पास पहुंचने ही वाला ही था कि तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जैसे ही पिकअप ने टक्कर मारी छात्र गिर गया और ड्राइवर उसके सिर को कुचलते हुए भाग निकला। मौके पर ही नाबालिग छात्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 


वहीं, इस घटना मृतक की पहचान रामजीचक पटेल गली में विनोद सिंह के मकान में किराए के रूप में रहने वाला लाल बहादुर चौधरी के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। जो 9वीं कक्षा का छात्र था। मृतक तीन बहन, दो भाई में सबसे छोटा था। मृतक का परिवार मूल रूप से भागलपुर का रहने वाला है। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 के साथ ही परिजनों को भी दी। सूचना पाकर डायल 112 के साथ ही यातायात थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।