ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य

पटना में प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी, दो लग्जरी कार में शराब के साथ 5 डिलीवरी ब्‍वॉय गिरफ्तार

 पटना में प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी, दो लग्जरी कार में शराब के साथ 5 डिलीवरी ब्‍वॉय गिरफ्तार

12-Jun-2021 02:23 PM

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. शराब तस्कर और डिलीवरी ब्‍वॉय एक से बढ़कर एक तरकीब निकाल रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी कर रहे पांच डिलीवरी ब्‍वॉय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.


मामला पटना जिले के दीघा थाना का है, यहां पुलिस ने प्रेस का स्टिकर लगाकर शराब की तस्करी कर रहे 5 शराब तस्करों को अरेस्ट किया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये डिलीवरी बॉय शराब की बड़ी खेप लेकर हाजीपुर से पटना आ रहे थे. पुलिस को जब उनके ऊपर शक हुआ तो जेपी सेतु पर नाकेबंदी कर इनकी गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई. गाड़ी की तलाशी लेने के दौरान पुलिस के होश उड़ गए, जब उन्होंने देखा कि भारी मात्रा में शराब गाड़ी के अंदर रखा हुआ था.



गाड़ियों पर प्रेस का स्टिकर लगा था. पुलिस ने गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया है. पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, ये पांचों डिलीवरी ब्‍वॉय हैं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी का शक ना हो इसके लिए उन्होंने कार पर प्रेस का स्टिकर लगा रखा था.