ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब

उजड़ गया आशियाना : पटना में प्रशासन ने 50 से अधिक घरों पर चलाया बुलडोजर, चीखते-चिल्लाते रहे लोग

उजड़ गया आशियाना : पटना में प्रशासन ने 50 से अधिक घरों पर चलाया बुलडोजर, चीखते-चिल्लाते रहे लोग

15-Jan-2022 04:06 PM

PATNA : राजधानी पटना में आज 50 से अधिक लोगों का आशियाना जिला प्रशासन ने उजाड़ दिया. जी हां पटना के मीठापुर रेलवे ओवरब्रिज के पुनपुन लेग को चालू करने के लिए वहां के 50 से अधिक घरों पर बुलडोजर चला दिया गया. पुनपुन लेग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और तकरीबन 800 मीटर की दूरी का काम बाधित होने के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका है. आज निर्माण कार्य में बाधा पैदा करने वाले लगभग 50 से अधिक के मकानों का हिस्सा तोड़ दिया गया. और हजारो लोग बेघर हो गये.


दरअसल, ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सुबह से ही बुलडोजर से मकान तोड़े जा रहे थे. सभी मकानों के सामान बाहर निकाल दिए गये. हालांकि सरकार ने इसके लिए पहले से ऐलान कर दिया था, लेकिन आज भी लोग मोहलत मांग रहे थे. लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी. इससे लोग काफी नाराज थे. वे चीख-चिल्ला रहे थे. उन्होंने सरकार से दो दिनों की मोहलत मांगी. उनके अनुसार उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी.


उन्होंने कहा कि सरकार अचानक चाहती है कि हम कहीं और चले जाएं. पूरे प्रकरण में महिलाओं की नाराजगी अधिक दिखी. वे कह रही थीं कि उनके पास न रहने के लिए ठिकाना है, न सोने के लिए छत. इतना सामान लेकर सड़क पर आ गए हैं. हालांकि, प्रशासन के आगे महिलाओं की एक नहीं चली. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया है. अब हमारा और बच्चों का क्या होगा.


जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के इंजीनियर, भू-अर्जन कार्यालय और सदर अंचल के अमीन की टीम बनाकर जमीन की नापी करने के साथ मकानों को तोड़े जाने वाले हिस्से में पहले ही लाल निशान बना दिया गया था.  शुक्रवार को माइकिंग कर लोगों को मकान तोड़े जाने की जानकारी दी गयी थी. 


आज कार्रवाई के दौरान पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहे. इसकी मॉनिटरिंग जिला नियंत्रण कक्ष से हुई. माइकिंग के दौरान ही कुछ मकान मालिकों ने मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की थी. इस पर अधिकारियों ने सभी को जिला भू-अर्जन कार्यालय जाने को कहा था.


आपको बता दें कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तीन साल से बाधित है. इसका निर्माण इरकॉन कंपनी कर रही है. जमीन अधिग्रहण होने के बाद अगले महीने से निर्माण का काम शुरू होगा. जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक अधिग्रहण के खिलाफ स्थानीय निवासी कोर्ट चले गए थे.


कोर्ट के आदेश के मुताबिक सभी को नियमानुकूल मुआवजे का भुगतान करना है. इसके लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय में आवेदन सहित बैंक अकाउंट देकर राशि लेनी है. इसके लिए सभी को बुलाया गया है. इन सभी लोगों की जमीन बकास भूमि है जो सरकार की तरफ से लीज पर जमीन दी गई है.