ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पटना में पुलिसिंग को दुरुस्त करने देर रात निकले आईजी, पांच केस के...

पटना में पुलिसिंग को दुरुस्त करने देर रात निकले आईजी, पांच केस के आईओ का वेतन रोका

18-Dec-2020 07:48 AM

PATNA : अपराधियों के सामने कराहती पटना पुलिस को दुरुस्त करने के लिए रेंज आईजी संजय सिंह ने बीती रात कमान संभाली है. रेंज आईजी बीती रात पटना के शास्त्रीनगर थाने पहुंचे और यहां घंटों बैठकर केस रिव्यू किया. आईजी ने शास्त्री नगर थाने में 350 मामलों की समीक्षा की और इस दौरान चार्ज नहीं देने के आरोप में 5 आईयो का वेतन रोकने का आदेश दे दिया.

तहसील थाने में केस रिव्यु के दौरान आईजी संजय सिंह ने यह पाया कि एक हजार से ज्यादा मामले यहां लंबित हैं और हर माह तकरीबन 175 मामलों का निपटारा करना जरूरी होगा. थाने में कुल 17 आईओ थे लेकिन तबादलों के कारण अभी 9 आईओ ही बचे हैं आईओ की कमी को देखते हुए आईजी ने एसएसपी को निर्देश दिया है कि वह यहां आईओ की संख्या बढ़ाएं. समीक्षा के दौरान आईजी ने पाया कि 5 आईओ लगातार केस का चार्ज दूसरे को हैंड ओवर नहीं कर रहे. ऐसे मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें चेतावनी दी गई और 15 दिन के अंदर केस का कार्य सौंपने को कहा है. आईजी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर कोई चार्ज देने में आनाकानी या लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाई की जाएगी.

आईजी ने जिन मामलों का रिव्यू किया उनमें जालसाजी, भूमि विवाद चोरी और अन्य तरह के केस लंबित पाए गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही क्राइम मीटिंग के दौरान यह निर्देश दिया था कि पुलिस के वरीय अधिकारी जमीन पर जाकर पुलिसिंग की समीक्षा करें मामले की छानबीन करें और पुलिस को कैसे बेहतर काम करने के लिए मोरल बूस्टर किया जा सकता है इसके लिए पहल करें.