Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
15-Oct-2019 07:20 PM
By PANKAJ KUMAR
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हुई है. नाले की खुदाई का विरोध स्थानीय लोगों की पुलिस ने पिटाई की है. पुलिस की पिटाई से आक्रोशित लोग सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं. मौके पर वरीय अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
घटना जिले के दानापुर की है. जहां गोला रोड में पुलिस और पब्लिक आपस में भिड़ गए. मिली जानकारी के मुताबिक नाले की खुदाई का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई है. 3 लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. घटना से आक्रोशित भीड़ सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रही है. पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराज लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
घायलों का कहना है कि जबरन नाले की कटाई की जा रही थी. जिनका स्थनीय लोगों ने विरोध किया. इसपर पुलिस के साथ कहा-सुनी हो गई. जिसके बाद उन्होंने लाठीचार्ज कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही रूपसपुर थाना और शाहपुर थाना के साथ-साथ कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.