ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना में फिर सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई 4...

पटना में फिर सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई 4 महिला

05-Dec-2022 08:35 AM

PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। कल यानी रविवार की रात करीब 8 बजे पुलिस की रेड हुई, जिसमें 4 महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें दो ग्राहक, गेस्ट हाउस के मैनेजर और चार महिलाएं शामिल हैं। मौके से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। ग्राहकों से डील होने के बाद लड़कियों को होटल में भेजा जाता था और उनके साथ यहां जिस्मफिरोशी का धंधा किया जाता था। 




कल यानी रविवार रात 8 बजे पटना पुलिस ने न्यू मार्केट स्थित दनियाल गेस्ट हाउस में रेड मारी, जहां से कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां महिलाएं और दो लोग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। ग्राहकों की पहचान रमेश कुमार और अजय चौधरी के रूप में हुई है। हैरानी की बात है कि यहां लंबे समय से ये धंधा चल रहा था लेकिन पुलिस इससे अनजान थी। पुलिस ने मैनेजर उपेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाएं जक्कनपुर की रहने वाली हैं, जो यहां अपनी ही जिस्म का सौदा करती थी।




आपको बता दें, पिछले दिनों यहां एक और होटल में भी छापेमारी हुई थी, जहां से पुलिस ने लगभग 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिस होटल में रेड हुई थी, उसका नाम प्रांजल होटल है। इसके बावजूद इस इलाके में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।