ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
29-Nov-2022 02:37 PM
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क पर उतरे पासी समाज के सैकड़ों लोगों ने जमकर बवाल किया है। दरअसल, पासी समाज के सैकड़ों लोग विधानसभा का घेराव करने के लिए विशाल जुलूस निकाला था। इसी दौरान जेपी गोलंबर के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई है। इस दौरान पासी समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया है। पत्थरबाजी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
दरअसल, पासी समाज के सैकड़ों लोग अपनी मांगों के समर्थन में विधानसभा का घेराव करने के लिए पटना पहुंचे हैं। पासी समाज के लोगों ने विधानसभा घेराव के लिए जुलूस निकाला था। जैसे ही प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर पर पहुंचे वहं पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने जुलूस को आगे जाने से रोक दिया। पुलिस के रोकने के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने लगे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस की लाठीचार्ज से नाराज होकर प्रदर्शनकारी पासी समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के साथ साथ आम लोगों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। लाठीचार्ज के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई। भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन भी मंगवाया गया है। आंदोलन कर रहे पासी समाज के लोगों का आरोप है कि सरकार के कहने पर पुलिस पासी समाज के लोगों को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज रही है।