हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Dec-2019 07:45 AM
PATNA : निगरानी ने आय से अधिक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के जिला अवर निबंधक संजय कुमार गवलिया और समस्तीपुर के प्रवर्तन निरीक्षक श्यामनंदन प्रसाद के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान संजय कुमार गवलिया के घर से 38 लाख नकद समेत करोड़ों की संपत्ति मिली, तो वहीं श्यामनंदन प्रसाद के घर से 5 लाख नकद समेत जमीन के कागजात, कई बैंक खाते समेत अन्य संपत्ति का पता चला. जिसके बाद दोनों अफसरों पर केस दर्ज किया गया है.
जिला अवर निबंधक के पास मिली 1.37 करोड़
जिला अवर निबंधक संजय कुमार गवलिया के घर निगरानी शनिवार की दोपहर छापेमारी करने पहुंची और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा. सेवाकाल के 17 साल के दौरान संजय कुमार ने अकूत संपत्ति अर्जित है. संजय कुमार के पास से 38 लाख नकद समेत 1.37 करोड़ की संपत्ति का खुलसा हुआ है.
प्रवर्तन निरीक्षक के पास मिले 1.90 करोड़
25 फरवरी 1991 को सरकारी सेवा में आए प्रवर्तन निरीक्षक श्यामनंदन प्रसाद ने 1.90 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है. दो शादी करने वाले श्यामनंदन प्रसाद की दोनों पत्नियों के पास फ्लैट के साथ ही कई चल-अचल संपत्ति है.