ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

पटना: नाइट कर्फ्यू में पुलिस से ज्यादा अपराधी एक्टिव, पिछले 7 दिनों में हुई लूट, डकैती, चोरी की कई वारदातें

पटना: नाइट कर्फ्यू में पुलिस से ज्यादा अपराधी एक्टिव, पिछले 7 दिनों में हुई लूट, डकैती, चोरी की कई वारदातें

12-Jan-2022 01:19 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ा रही है. कोरोना के बढ़ते केस को लेकर सरकार 6 जनवरी से नाइट कर्फ्यू लगा दिया. जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके. राजधानी पटना समेत सभी जिलों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए यह पाबंदी लगाई गई. और रात 8 बजे से ही दुकानों को बंद करने का ऐलान किया गया. ऐसे में पुलिस को ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है. 


लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से क्राइम की बड़ी वारदातें हुई है. उससे यही कहा जा सकता है कि पुलिस से ज्यादा अपराधी एक्टिव हो गए हैं. पिछले 7 दिनों में अकेले पटना के अंदर क्राइम की 4 बड़ी वारदातें हुई. इसमें लूट की 2, डकैती की 1 और कंटेनर चोरी की वारदात शामिल है. इसमें लूट के दौरान 2 लोगों को अपराधियों ने गोली भी मारी. जबकि, डकैती के दौरान पिस्टल के बट से वार कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया था. 


राज्य में हर एक दिन बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है. जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं. कोरोना के बढ़ते केस को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है. बता दें कोरोना को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होनी है. इसमें कई सख्त फैसले लिए जा सकते हैं.