हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Dec-2019 07:46 PM
PATNA : ऑटो मेन्स यूनियन ने राजधानी पटना में ऑटो के परिचालन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है. ऑटो मेन्स यूनियन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पटना में ऑटो नहीं चलेगा. राजद की ओर से बुलाये गए बिहार बंद के दौरान ऑटो चालकों ने परिचालन थप रखने का फैसला किया है.
आरजेडी ने 21 दिसंबर को बिहार बंद बुलाया है. इस बंद को विपक्षी पार्टियों ने पहले ही अपना समर्थन दिया है. इसके साथ ही ऑटो ड्राइवरों ने भी राजद के इस बंद को अपना समर्थन देने का फैसला किया है. इसलिए शनिवार को बिहार बंद के दौरान ऑटो परिचालन ठप रखेंगे. ऑटो मेन्स यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया.
ऑटो मेन्स यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल ने बताया कि पटना में बिहार बंद के सौरान कोई भी ऑटो नहीं चलेगा. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि बंद के दौरान तमाम संसाधनों बस, ई-रिक्शा और माल वाहक वाहन मालिकों से भी उन्होंने इस बंद को सपोर्ट करने की अपील की.