बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
18-Dec-2020 05:26 PM
PATNA: राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाया जा रहा है. अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिसकर्मियों और टीम के साथ नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी पंकज कुमार गए थे, लेकिन इस दौरान लोगों ने अधिकारी की पिटाई कर दी. यह घटना शास्त्रीनगर थाना के पुनाइचक की है.
पुलिस के सामने हुआ हमला
हैरान करने वाली बात यह है कि जब भीड़ ने अधिकारी पर हमला किया तो उस दौरान कई पुलिसकर्मी भी तैनात थे, लेकिन उसके बाद भी लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे.
जबरन खींच रही थी भीड़
बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान एक झोंपड़ी को जब हटाया जा रहा था. इस दौरान एक शख्स के उपर झोपड़ी का कुछ हिस्सा गिर गया और उसका सिर फट गया. उसके इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया. लेकिन इस घटना के बहाने अतिक्रमण का विरोध करने वाले उग्र हो गए. इस दौरान अधिकारी के साथ लोग उलझ गए और उनका हाथ पकड़कर खींचने लगे और उनकी पिटाई कर दी. इस दौरान उनका चश्मा भी तोड़ दिया. मजिस्ट्रेट के बयान पर दो लोगों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाना में केस दर्ज कराया गया है.