हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Nov-2019 07:29 AM
PATNA : राजधानी में एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल एक युएव्क देर रात किसी से मोबाइल पर बात करते-करते इतना खो गया कि उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं रही. रेलिंग किनारे खड़ा होकर बात कर रहे युवक की थर्ड फ्लोर से गिरकर मौत हो गई. मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना राजधानी के जक्कनपुर थाना इलाके के पोस्टल पार्क की है. जहां देर रात मोबाइल से बात करते-करते एक युवक छत से गिर पड़ा. जिसे आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय कुमार (42) के रूप में की गई है. मृतक के चाचा इंद्रदेव प्रसाद ने जानकारी दी कि रात करीब 11: 30 बजे संजय छत पर किसी से बात कर रहा था. बात करने में वह इतना खो गया कि वह छत की रेलिंग के पास चला गया. जहां से गिरकर उसकी मौत हो गई.
पीएमसीएच टीओपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक काफी अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के हाथ और पैर टूट गए थे. उसके सर में भी गंभीर चोट आई थी. टीओपी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.