बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Feb-2020 08:56 AM
PATNA: राजधानी पटना में मोबाइल चोर गैंग का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने बच्चों से मोबाइल चोरी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पटना के खेतान मार्केट से पुलिस ने 3 बच्चों के साथ 5 आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों के पास से पुलिस ने कई मोबाइल फोन बरामद किये हैं.
मोबाइल चोर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का सरगना झारखंड के साहेबगंज का रहने वाला 25 साल का बीरा महतो और पश्चिम बंगाल का बिरजू नोनिया है. पकड़े गये तीन बच्चे भी झारखंड के रहने वाले हैं. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सरगना बच्चों को चिकेन, मटन, चाउमिन खिलाकर और पैसों का लालच देकर चोरी कराते थे.
आरोपियों ने बच्चों को मोबाइल चोरी की ट्रेनिंग भी दे रखी थी. बच्चे एक दिन में 20 से 30 मोबाइल चोरी करके अपने सरगना को देते थे. चोरी का मोबाइल बेचकर वो लाखों रुपये कमाते थे. मोबाइल चोरी करने के लिए बच्चों तो 5 हजार रुपये प्रति महीना के साथ बढ़िया खाना भी दिया जाता था.