रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
16-Nov-2019 07:24 AM
PATNA : पटना आपदा से सबक लेते हुए नगर निगम में कई फैसले लेने शुरू कर दिए। पटना नगर निगम क्षेत्र में मकान का नक्शा पास कराना अब पहले से ज्यादा मुश्किल होने जा रहा है। पटना नगर निगम अब उन्हीं इलाकों में मकान का नक्शा पास करेगा जहां सड़क बिजली पानी और सीवरेज ऐसी सुविधाएं मुहैया हैं। निगम उन इलाकों में मकान का नक्शा पास नहीं करेगा जहां मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची हैं।
पटना आपदा के बाद सक्रिय नगर निगम लगातार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहा है। पटना के जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के पार्षदों के साथ हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। निगम ने इस बात पर चिंता जताई है कि लोग पानी और बिजली की सुविधा के इलाकों में मकान बनाकर रह रहे हैं।
निगम ने अगर यह प्रस्ताव लागू किया तो पटना के उन इलाकों में मकान बनाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा जहां अब तक सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी सुविधाएं नहीं पहुंच पायी हैं। आपको बता दें कि सरकार को पटना में हुए जलजमाव के बाद भारी फजीहत झेलनी पड़ी थी। उन इलाकों का हाल सबसे बुरा रहा जहां बिना प्लानिंग के लोगों ने घर बना रखे हैं।