ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / पटना में महिला दारोगा का मोबाइल छीनकर भाग गया बदमाश, हाथ-पैर मारती रह...

पटना में महिला दारोगा का मोबाइल छीनकर भाग गया बदमाश, हाथ-पैर मारती रह गईं मैडम

23-Feb-2020 12:46 PM

PATNA : राजधानी पटना में मोबाइल उचक्कों से आम आदमी ही नहीं बल्कि पुलसीवाले भी परेशान हैं. उचक्कों ने लोगों ने नाक में दम कर रखा है. एक उचक्का किसी आम आदमी का नहीं बल्कि एक महिला दारोगा का मोबाइल लेकर नौ दो ग्यारह हो गया. महिला दारोगा ने पुलिस में घटना की शिकायत की है. पुलिस मोबाइल तलाशने में जुटी हुई है. 


घटना पटना के बख्तियारपुर इलाके की है. जहां तिलैया-राजगीर-दानापुर पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रही एक महिला दारोगा के हाथ से उसका मोबाइल छीनकर एक उचक्का फरार हो गया. बताया जा रहा है कि महिला दारोगा प्रीति कुमार अपनी दो बहनों के साथ राजगीर से घूमकर ट्रेन से पटना लौट रही थीं. इस दौरान जैसे ही गाड़ी हरनौत स्टेशन से खुली एक उचक्का उनका मोबाइल हाथ से छीनकर भाग गया.


पीड़ित महिला दारोगा ने बख्तियारपुर रेल थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. महिला दरोगा रोहतास की रहने वाली हैं. वह फिलहाल रांची में अभी पोस्टेड हैं. रेल पुलिस महिला महिला दरोगा का मोबाइल लेकर भागने वाले उचक्के को तलाश रही है.