ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

पटना में महामारी रोकने के लिए केंद्रीय मंत्री ने बुलाई बैठक, अश्विनी चौबे ने मंगल पांडेय और सुरेश शर्मा के अलावे पटना के एमपी-एमएलए को बुलाया

पटना में महामारी रोकने के लिए केंद्रीय मंत्री ने बुलाई बैठक, अश्विनी चौबे ने मंगल पांडेय और सुरेश शर्मा के अलावे पटना के एमपी-एमएलए को बुलाया

04-Oct-2019 06:16 PM

PATNA : पटना में महामारी की आशंका के बीच केंद्रीय मंत्री बड़ी भूमिका में उतर गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा को बैठक के लिए बुलाया है। 

आज शाम 7 बजे से होने वाली इस बैठक में पटना के स्थानीय सांसद और विधायकों को भी बुलाया गया है। बैठक में कुल 6 एजेंसियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस हाई लेवल मीटिंग में यह रणनीति बनेगी कि पटना को प्राकृतिक आपदा के बाद महामारी से कैसे बचाया जाए। यह बैठक स्टेट गेस्ट हाउस में होने वाली है।

अश्विनी चौबे पहले ही कह चुके हैं कि केंद्र सरकार राजधानी पटना में किसी भी महामारी को फैलने नहीं देना चाहती लिहाजा उसके रोकथाम के लिए 6 केंद्रीय एजेंसियों को बिहार में लगाया गया है। अश्विनी चौबे ने इन एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी दीपावली तक रद्द कर दी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि हाई लेवल मीटिंग में पटना को लेकर क्या फैसला होता है।