हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Dec-2019 07:28 PM
By SUMIT KUMAR
PATNA : लव जिहाद का एक ताजा मामला पटना से सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. एक महिला ने अपने पति के ऊपर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने महिला कोषांग में घटना की शिकायत की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
पति ने जबरन कराया धर्म परिवर्तन
घटना पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां राघोपुर में एक महिला ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप अपने पति के ऊपर लगाया है. बिहटा महिला कोषांग में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित महिला ललिता देवी ने बताया कि उसके पति अनवारूल उर्फ राजू ने शादी करने के बाद जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन कराया है. अब उसका पति उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है. सास उसके साथ मारपीट करती है.
आरा में प्रेमी से मुलाकात के बाद हुई फरार
पीड़िता ललिता देवी बक्सर जिले के ब्रह्मपुर गांव की रहने वाली है. वह आरा अपने बुआ के यहां अक्सर आया करती थी. जहां उसकी मुलाकात फुफेरे भाई के दोस्त अनवारूल के साथ हुई. दोनों की नजदीकियां बढ़ते गई और दोनों की एक बेटी हुई. बेटी को जन्म देने के बाद 2014 में दोनों ने भागकर शादी रचा ली. पीड़िता ने बताया कि लव मैरिज करने के बाद अनवारूल उसे राघोपुर गांव में किराए के मकान में रखता था. एक दिन मस्जिद में ले जाकर उसने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा दिया. धर्म परिवर्तन के बाद जब वह अपने घर ले गया तो उसकी सास ने शादी मानने से इनकार कर दिया और वह घर से निकाल दी.
आरोपी पति की हैं चार पत्नियां
मामला सामने आने के बाद बिहटा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. महिला कोषांग प्रभारी संगीता देवी ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है. पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने चार शादियां की है. पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.