ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट फर्जी नंबर प्लेट का खेल: गाड़ी बंगाल में और बिहार में कट रहा चालान, पुलिस ने किया जब्त Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

पटना में लॉकडाउन में खुलेंगी सभी दुकानें, फल-सब्जी की दुकान को लेकर डीएम ने बनाए ये नियम

पटना में लॉकडाउन में खुलेंगी सभी दुकानें, फल-सब्जी की दुकान को लेकर डीएम ने बनाए ये नियम

31-May-2021 04:13 PM

PATNA:  बिहार सरकार ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। अब बिहार में 8 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। सरकार की ओर से लॉकडाउन-4 में आमलोगों को काफी रियायत दी गयी है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नए प्रतिबंध के नियमोंं के साथ 2 जून से 8 जून तक लॉकडाउन लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन-4 के दौरान सभी प्रकार की दुकानें खुली रहेंगी। एक प्रकार की दुकानें एक दिन और दूसरे प्रकार की दुकानें दूसरे दिन खुलेंगी। लोगों का व्यवसाय चलता रहे और संक्रमण ना फैले इसका ध्यान रखा जाएगा। 



पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने लॉकडाउन-4 के संबंध में यह भी बताया सब्जी मार्केट में लोगों की भीड़ ज्यादा देखी जाती है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि पुरानी जगह से सब्जी मंडियों को नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। वही होलसेल और रिटेल का मार्केट भी अलग-अलग होगा। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवागमन पर प्रतिबंधत पहले की तरह ही रहेगा। निजी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रबंधित है। लेकिन जरूरी कार्यों के लिए ई-पास जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी तरह की दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। इस दौरान दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। दुकानदारों को सैनिटाइजर की व्यवस्था करना होगा। दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क भी लगाने होंगे।