हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Nov-2019 04:49 PM
PATNA : राजधानी पटना में लोकल से ₹35 किलो प्याज मिलना शुरू हो जाएगा। बिस्कोमान शुक्रवार से पटना में प्याज की बिक्री शुरू कर देगा। बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह ने आज इस बात का ऐलान कर दिया कि कल से पटना में लोगों को ₹35 प्याज उपलब्ध होगा।
प्याज महंगा होने के कारण आम लोग काफी परेशान हो गए हैं. जिसको लेकर पटना में अब बिस्कोमान अब प्याज भी बेचने वाला है. यहां रेट भी बाजार से बहुत सस्ता होगा. बिस्कोमान ने इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है. जो प्याज आपको 80 रुपए किलो बाजार में मिल रहा है वही अब आपको पटना में 35 रुपए किलो मिलेगा.
बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिना सरकार के मदद के बिस्कोमान पटना में 35 रुपए किलो प्याज बेचेगा. इसको लेकर राजस्थान से 25 ट्रक प्याज मंगाया गया है. राजस्थान में पटना में लाने पर प्याज का रेट 60 रुपए पड़ रहा है. फिर भी घाटा लगाकर बिस्कोमान प्याज बेचेगा. बिस्कोमान पटना में 22 नवंबर से प्याज बेचना शुरू कर देगा. यह बिक्री पटना के चौक-चौराहों पर होगी. एक ग्राहक को सिर्फ 2 किलो ही प्याज दिया जाएगा.