शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
05-Apr-2021 07:38 AM
PATNA : पटना जिले के बाढ़ से एक लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है. बाढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली लड़की ने एक युवक के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इंटर पास करने के बाद वह एएनएम की ट्रेनिंग के लिए सदर अस्पताल छपरा चली गई थी. छुट्टी के बाद वह बराबर बाढ़ स्थित अपने घर आया करती थी. इसी बीच एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया. शादी का झांसा देकर युवक ने संबंध बना लिए.
पीड़िता ने पुलिस में जो कम्प्लेन दर्ज कराई है उसके मुताबिक आरोपी युवक भेंटगांव का रहने वाला है. उसके मुताबिक के जब वह मार्च महीने में परीक्षा देने पीड़िता पटना आई तो आरोपी ने उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया. जब उसे यह पता चला कि युवक शादीशुदा है तब उस से दूरी बनाना शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी युवक ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया.
पीड़िता के मुताबिक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था और उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने बताया कि युवक के पास उसके कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है.