बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
05-Mar-2023 10:54 AM
By First Bihar
PATNA : सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर लगातार एक्शन मोड में दिख रही है। इसके रोकथाम को लेकर समय दर समय छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक घर में मिनी अंचल ऑफिस चलाया जा रहा है।
दरअसल, बिहटा प्रखंड के लई गांव में कई सालों से चल रहे मिनी अंचल कार्यालय का भंडाफोड़ किया गया है। अंचल बिहटा के सीओ के डोंगल के अवैध इस्तेमाल की गुप्त सूचना पर दानापुर एसडीओ जितेंद्र कुमार सिंह व एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी। लई गांव में हुई छापेमारी के दौरान जिसकी सूचना के आधार पर दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह एवं दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने अवैध रूप से चल रहे एक निजी मकान में अंचल कार्यालय से संबंधित कार्यों को लेकर छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर के अलावा अन्य सामान बरामद किया गया। हालांकि, दलाल उदय कुमार डोंगल लेकर फरार हो गया। इस मामले में बिहटी सीओ कन्हैया लाल को हिरासत में अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ की गई है।
इस मामले में बिहटा थाना में पीसी करते हुए एसडीओ ने बताया कि बिहटा के लई गांव में जिस दलाल उदय कुमार के घर छापेमारी हुई है। वहां से भारी मात्रा में अवैध मात्रा में कागजात बरामद हुए हैं। इसके साथ ही जब्त लैपटॉप में सीओ के डोंगल के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। कार्रवाई से बीस मिनट पहले ही लैपटॉप में डोंगल का इस्तेमाल किया गया था। इनके बारे में जानकारी मिली थी कि अंचल कार्यालय का काम किसी गांव में मोटी रकम लेकर दलाल के माध्यम से निपटाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई की गयी है।
इधर, इस मामले में दलाल उदय कुमार पर मामला दर्ज कराया गया है। दानापुर एसडीओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में दोषी चाहे जो हो सीओ या कर्मचारी उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। बताया जा रहा कि लगभग दो साल दलाल उदय कुमार इस काम में संलिप्त था। दो साल में उसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है।