हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
05-Nov-2019 11:50 AM
PATNA : देश के पहले खादी मॉल का पटना में उद्घाटन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आज खादी मॉल का उद्घाटन किया। गांधी मैदान स्थित खादी मॉल का उद्घाटन करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि खादी अब आधुनिकता के साथ बाजार में मौजूद है और इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।
बिहार के उद्योग विभाग की तरफ से खादी मॉल की शुरुआत की गई है। उद्घाटन के मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री श्याम रजक भी मौजूद रहे। खादी मॉल में मौजूद सभी उत्पादों पर फिलहाल 20 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है। मॉल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां लगाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
तीन मंजिला खादी मॉल में खादी के कपड़ों के अलावा खादी उद्योग की तरफ से बनाए जाने वाले अन्य उत्पाद भी मिलेंगे। दरभंगा के मखाना से लेकर भागलपुर का मशहूर कतरनी चावल और चूड़ा भी लोग खादी मॉल से खरीद सकेंगे।