सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
27-Nov-2022 09:43 AM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना को साफ़- सुथरा बनाने को लेकर अब नगर निगम द्वारा एक नई पहल शुरू किया जा रहा है। इसके तहत यदि कोई सड़क पर कचरा फैलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके घर बैंड- बजा, बाराती के साथ नजर निगम की टीम जाएगी और उसे माला पहनाएगी। इस बारात में नगर निगम के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके आलावा इस बारात में मंगलामुखी के एक दल की भी सहभागिता होगी। यह काम मुख्य रूप से नगर निगम की ब्रांड अम्बेसडर रेशमा प्रसाद के दिशा-निर्देश पर किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल एक सप्ताह का समय लिया गया है।
दरअसल, पटना नगर निगम द्वारा राजधानी को सफाई रैकिंग में सुधार लाने को लेकर एक संकल्प लिया गया है। जिसके बाद नगर निगम द्वारा यह अनूठा पहल किया गया है कि यदि कोई भी कचरा डस्टबिन में न फेंक कर इधर- उधर फेंकता है तो उस घर पर नगर निगम की टीम बारात लेकर कर जाएगी और उस घर के स्वामी को माला पहनाकर घर के बाहर 'कचरा घर' का पोस्टर लगाएगी। इसको लेकर अपने - अपने इलाकों के कार्यपालक पदाधिकारियों को बैंड- बजा वाले को बुक करने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर एक सप्ताह का फिलहाल समय मांगा गया है।
इसके बाद अब नगर निगम कचरा फेंकने वालों के घरों की पहचान करा रहा है। निगम इन दिनों कचरा प्वाइंट को समाप्त करने का अभियान चला रहा है। 19 जोन को 19 वार्ड को कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कचरा प्वाइंट पर निगमकर्मी पहरा दे रहे हैं। कई स्थानों पर गमले में पौधे लगाए गए हैं।वहीं, इसके आलावा पटना को स्वच्छ बनाने के लिए रात में ही मुख्य सड़कों की सफाई कराई जा रही है।