हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
19-Jan-2022 04:01 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 स्थित ज्वेलरी शॉप में घुसकर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। लूट में असफल होने पर अपराधियों ने सुहागन ज्वेलरी शॉप के मालिक राकेश कुमार सोनी को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये और हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोग पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना से गुस्साएं लोगों ने राजीव नगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पटना सिटी एसपी को जब इसकी जानकारी हुई तो वे भी घटनास्थल पर पहुंच गये और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।